ePaper

आम्रपाली रंग महोत्सव के पोस्टर का हुआ अनावरण

Updated at : 08 Jan 2020 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
आम्रपाली रंग महोत्सव के पोस्टर का हुआ अनावरण

हाजीपुर : राष्ट्रीय रंग लोक की ओर से आयोजित होने वाले 11 दिवसीय आम्रपाली रंग महोत्सव के कार्यक्रम का पोस्टर हाजीपुर में जारी किया गया. 26 जनवरी से दो फरवरी तक मुजफ्फरपुर के जिला स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी विस्तार से मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ अजीत कुमार […]

विज्ञापन

हाजीपुर : राष्ट्रीय रंग लोक की ओर से आयोजित होने वाले 11 दिवसीय आम्रपाली रंग महोत्सव के कार्यक्रम का पोस्टर हाजीपुर में जारी किया गया. 26 जनवरी से दो फरवरी तक मुजफ्फरपुर के जिला स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी विस्तार से मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ अजीत कुमार सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि बिहार में आयोजित होने वाला यह सबसे बड़ा नाट्य महोत्सव है. राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गये देश के कई जाने माने नाट्य संस्थानों की ओर से इसमें प्रस्तुति दी जायेगी.

कत्थक व फोक नृत्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन इसमें किया जायेगा. फिल्म व थिएटर से जुड़े कई चर्चित कलाकार भी इसमें शामिल होंगे. मौके पर सोनपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह सम्राट, राष्ट्रीय रंग लोग के सुमन वृक्ष, विश्वजीत, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, उत्तम कृष्णा, प्रवंजम, साहिल, वरुण, काजल, रमन, दीनबंधु, बिट्टू आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन