वैशाली : पकडुआ विवाह के लिए युवक का अपहरण, हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

महुआ (वैशाली) : महुआ थाना क्षेत्र के महुआ सिंहराय गांव के शादी की नियत से एक युवक का अपहरण कर लिया गया. इसके बाद लड़के के परिजनों ने हंगामा किया. परिजनों का आरोप था कि शादी की नियत से अपहरण की सूचना पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के […]
विज्ञापन
महुआ (वैशाली) : महुआ थाना क्षेत्र के महुआ सिंहराय गांव के शादी की नियत से एक युवक का अपहरण कर लिया गया. इसके बाद लड़के के परिजनों ने हंगामा किया. परिजनों का आरोप था कि शादी की नियत से अपहरण की सूचना पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की.
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के महुआ सिंहराय पश्चिमी निवासी व आर्मी में कार्यरत उमेश कुमार राय के 18 वर्षीय पुत्र गुंजन कुमार का शादी की नियत से फुलाढ़ चौक के पास से अपहरण कर लिया गया. वह शुक्रवार को किसी काम से बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर जा रहा था. ग्रामीणों का कहना कि लड़के की शादी कर दी गयी है. पुलिस ने उस गांव में जाना मुनासिब नहीं समझा, जिसके कारण आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










