बढ़ते अपराध के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च
Updated at : 05 Jul 2019 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में गुरुवार को हाजीपुर शहर में आक्रोश मार्च निकाल कर डीएम को बारह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. राष्ट्रीय युवा गांधी संघ व राष्ट्रीय युवा विकास परिषद के बैनरतले नगर के बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम से समाहरणालय तक आक्रोश मार्च निकाला गया. आक्रोश मार्च का […]
विज्ञापन
हाजीपुर : जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में गुरुवार को हाजीपुर शहर में आक्रोश मार्च निकाल कर डीएम को बारह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. राष्ट्रीय युवा गांधी संघ व राष्ट्रीय युवा विकास परिषद के बैनरतले नगर के बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम से समाहरणालय तक आक्रोश मार्च निकाला गया.
आक्रोश मार्च का नेतृत्व कर रहे किशलय किशोर एवं नवनीत कुमार ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वैशाली जिले में अपराधियों का तांडव चरम पर पहुंच गया है. हत्या, लूट, चोरी जैसी घटनाएं जिले भर में अपने चरम पर है. अपराधी खुलेआम सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यवसायियों तथा आमलोगों की गोली मार कर हत्या कर दे रहे हैं. बढ़ती आपराधिक घटना से जिले के लोग सहमे हुये हैं. अपराधियों के दिल से कानून का भय बिलकुल समाप्त हो चुका है. आक्रोश मार्च के बाद बारह सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा गया.
प्रमुख मांगों में शहर में मौजूद अवांछित तत्वों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की अविलंब गिरफ्तारी, व्यवसायी सह सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी 24 घंटे के अंदर में करने और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से फांसी की सजा दिलाने, सभी सक्रिय सामाजिक एवं राजनैतिक लोगों को स्वयं की सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस अविलंब मुहैया कराने, सभी प्रमुख चौक-चौराहे पर पुलिस के जवानों की शिफ्ट के तहत 24 घंटे तैनात करने, थाना स्तर पर व्याप्त गड़बड़ी को दूर कर पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की पहल करने, शराब माफिया व बालू माफियाओं पर नकेल कसने, शहर में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग शामिल है.
इसके अलावा जिले की सीमाओं की नाकेबंदी करने और स्थायी चेक पोस्ट का निर्माण कराया जाये. जेल के अंदर नियमित समय पर छापेमारी अभियान चलाने, महीने में कम से कम दो बार जिले से लेकर प्रखंड तक पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम करने, तेजतर्रार क्विक रिस्पांस पुलिस टीम का गठन करने, क्यूआरटी व पुलिस टीम का हेल्पलाइन नंबर हर चौक-चौराहे तथा स्कूल कॉलेज के बाहर डिस्प्ले करने की मांग की.
प्रतिनिधि मंडल व आक्रोश मार्च में राजा उत्सव, सौरभ सिंह, निखिल कुमार, शशिकांत गुरु, प्रवीण कुमार, प्रिंस सिंह, प्रजीत वर्मा, हृदय प्रकाश, अरुण चौधरी, महादेव, कुमार गौरव, नितेश यदुवंशी, पंकज कुमार, कुश कुमार, अभिषेक, अभय कुमार, सज्जन, सोनू, मो रहुल्ला सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




