राघोपुर दियारे में अगलगी, 80 बेघर

बिदुपुर : राघोपुर प्रखंड अंतर्गत जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुर करारी पंचायत के रहरिया टोला में रविवार की देर रात्रि अचानक लगी आग से लगभग 80 दलित परिवारों के घर जल कर खाक हो गये. ग्रामीणों के अनुसार अचानक आग लगने से घरों में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. आग से घर, […]
बिदुपुर : राघोपुर प्रखंड अंतर्गत जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुर करारी पंचायत के रहरिया टोला में रविवार की देर रात्रि अचानक लगी आग से लगभग 80 दलित परिवारों के घर जल कर खाक हो गये. ग्रामीणों के अनुसार अचानक आग लगने से घरों में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. आग से घर, नकदी व जेवर आदि सामान सहित लाखों की क्षति का अनुमान है. आग कैसे लगी, इस बात का पता नहीं चल पाया. हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है
कि आग से कितने की क्षति हुई है. आग की लपटों को देख कर गांव में अफरा-तफरी मच गयी और लोग घर बचाने के लिए जोर-जोर से शोर मचाने लगे. आसपास के लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का भरपूर प्रयास किये. इस दौरान लगभग 80 घर जल कर राख हो गया. जुड़ावनपुर थाना और राघोपुर थाना के दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन जुड़ावनपुर थाना के दमकल खराब होने की वजह से वह आग बुझाने में सहायता नहीं कर पायी, तब तक ग्रामीणों ने स्थानीय पंप सेट के सहारे किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया.
जानकारी के अनुसार आग से पूरी तरह जलने वाले पीड़ित परिवारों में रामजी पासवान, पलटू पासवान, नीतीश पासवान, रामजन्म पासवान, सुबोध पासवान, रामभवन पासवान, रामप्रवेश पासवान, सुनील पासवान सहित लगभग 80 परिवारों के घर आग से पूरी तरह जल कर राख हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




