मायके में गर्भवती पत्नी की जहर पिलाकर हत्या, आरोपित पति फरार

वैशाली : थाना क्षेत्र के वैशाली नयाटोला में एक नवविवाहिता की जहर खिलाकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद आरोपित पति मौके से फरार हो गया. घटना मृतका के मायके में सोमवार की देर रात में हुई. मृतका काजल कुमारी (21) मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के दुखन सरैया गांव निवासी मुन्ना पासवान […]
वैशाली : थाना क्षेत्र के वैशाली नयाटोला में एक नवविवाहिता की जहर खिलाकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद आरोपित पति मौके से फरार हो गया. घटना मृतका के मायके में सोमवार की देर रात में हुई. मृतका काजल कुमारी (21) मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के दुखन सरैया गांव निवासी मुन्ना पासवान की पत्नी थी. वह चार माह की गर्भवती थी. इस संबंध में मृतका के पिता की सूचना पर वैशाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव का पोस्टमार्टम हाजीपुर सदर अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में देर शाम तक मृतका के मायके वालों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था, इस कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी. पुलिस आरोपित पति को धर दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




