14 ट्रेनें रद्द, कैसे करेंगे यात्री सफर

हाजीपुर : हाजीपुर के लोगों को न्यू जलपाईगुड़ी जाने के लिए कर्मभूमि एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. बता दें कि पिछले दिनों आयी बाढ़ के कारण रेल ट्रैक धवस्त हो गये थे, जिसको देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 14 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया था, इनमें से […]
हाजीपुर : हाजीपुर के लोगों को न्यू जलपाईगुड़ी जाने के लिए कर्मभूमि एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. बता दें कि पिछले दिनों आयी बाढ़ के कारण रेल ट्रैक धवस्त हो गये थे, जिसको देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 14 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया था, इनमें से एक कर्मभूमि एक्सप्रेस भी है.
ट्रैकों का मरम्मती कार्य अभी भी अधूरा है. 14 ट्रेनों के परिचालन शुरू नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर दीपावली और छठ में बाहर से आने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने कहा की रेल खंडों पर काम चल रहा है. जब तक टैकों की मरम्मती कार्य पूरा नहीं हो जाता, तबतक ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




