Vaccination in Bihar : बिहार में अब शिक्षकों को भी फ्रंटलाइन वर्कर मानकर लगेगा टीका

Published at :04 Jun 2021 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
Vaccination in Bihar : बिहार में अब शिक्षकों को भी फ्रंटलाइन वर्कर मानकर लगेगा टीका

जिलें में अब शिक्षकों को भी फ्रंटलाइनर मानकर टीका प्राथमिकता के आधार पर दिया जायेगा. इसके लिए शनिवार से विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश पटना डीएम ने गुरुवार को अधिकारियों को दिया है.

विज्ञापन

पटना. जिलें में अब शिक्षकों को भी फ्रंटलाइनर मानकर टीका प्राथमिकता के आधार पर दिया जायेगा. इसके लिए शनिवार से विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश पटना डीएम ने गुरुवार को अधिकारियों को दिया है.

इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को शहरी क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों एवं उनके परिवार के सदस्यों का आकलन कर तथा सेशन साइट संबंधी प्लान के साथ अपर समाहर्ता सामान्य से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है.

डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने टीकाकरण अभियान में तेजी लाने तथा उसके कुशल प्रबंधन एवं संचालन के लिए गुरुवार को संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की तथा आवश्यक निर्देश दिया.

इसके साथ ही शिक्षा समिति के सदस्यों तथा रसोईया को भी टीकाकरण से लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर पूरी तैयारी सुनिश्चित करने तथा शनिवार से उन्हें टीकाकृत करने के लिए अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है.

इसके तहत 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग तथा 45 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के शिक्षकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए प्लान बनाने का निर्देश दिया है.

आशा और जीविका दीदी टीके की दूसरी डोज लेने के लिए प्रेरित करेंगी

डीएम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आशा सेविका एवं जीविका दीदी के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के द्वितीय डोज के बारे में प्रेरित कर सेशन साइट पर लाने का निर्देश दिया है. इसके लिए ड्यू लिस्ट तैयार करने तथा आशा सेविका एवं जीवका दीदी को ड्यू लिस्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन