शराब के नशे में बार बालाओं के साथ छेड़खानी पर हुआ हंगामा, नालंदा पुलिस सभी को ले गयी थाने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2023 6:57 PM
सोहसराय थाना क्षेत्र के जलालपुर मोहल्ले में नये साल के मौके पर बार बालाओं के साथ शराब पार्टी कर रहे आठ युवक और दो युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. मोहल्ले वासी की शिकायत पर पुलिस ने बीती रात के दो बजे इन लोगों को गिरफ्तार किया है.
नालंदा. सोहसराय थाना क्षेत्र के जलालपुर मोहल्ले में नये साल के मौके पर बार बालाओं के साथ शराब पार्टी कर रहे आठ युवक और दो युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. मोहल्ले वासी की शिकायत पर पुलिस ने बीती रात के दो बजे इन लोगों को गिरफ्तार किया है. लड़कियों को पटना और छपरा से बुलाया गया था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने महंगी शराब की बोतलें भी बरामद की है.
सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि शनिवार की देर रात मोहल्ले वासियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक मकान में युवती के चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से नशे की हालत में युवकों को हिरासत में लेकर थाने आयी. जांच के बाद आठ युवक और दो युवतियों की शराब पीने की पुष्टि हुई है.
जानकारी के अनुसार पटना और छपरा से बुलाकर लड़कियों से डांस करवाया जा रहा था. इस डांस कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों ने नशे की हालत में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया. विरोध करने पर उनसे मारपीट की गयी. इसके बाद लड़कियां जोर जोर से चिल्लाने लगी. हल्ला सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गयी. जिसके बाद ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई तो सभी के शराब सेवन करने की पुष्टि हुई.
पुलिस ने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम में गिरफ्तार युवकों में पटना जिले के सूरज कुमार, अस्थावा थाना क्षेत्र के सोनू कुमार, तेलमर थाना क्षेत्र के राहुल कुमार और बिट्टू कुमार,सारे थाना क्षेत्र के प्रल्हाद कुमार, नूरसराय थाना क्षेत्र के आदर्श सिन्हा, रहुई थाना क्षेत्र के रवि कुमार, नगर थाना क्षेत्र के अमरजीत कुमार, जबकि दो युवती पटना और छपरा की रहने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










