ePaper

उपेंद्र कुशवाहा नालंदा से करेंगे विरासत बचाओ नमन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत, 20 मार्च को पहुंचेंगे अरवल

Updated at : 13 Mar 2023 2:52 AM (IST)
विज्ञापन
Rajya Sabha By-Election

उपेन्द्र कुशवाहा अपनी यात्रा के दौरान बुधवार 15 मार्च को ही बरबीघा में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वे लोगों से संवाद करेंगे. इसके बाद कुशवाहा शेखपुरा में पटेल चौक के पास जनसभा को संबोधित कर लखीसराय के रास्ते मुंगेर को प्रस्थान करेंगे

विज्ञापन

पटना. राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा विरासत बचाओ, नमन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत 15 मार्च से नालंदा जिले से करेंगे. यह जानकारी पार्टी नेता फजल इमाम मल्लिक ने रविवार को दी. उन्होंने बताया कि 15 मार्च को उपेन्द्र कुशवाहा लाल सिंह त्यागी के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे. बाद में वे बिहारशरीफ में गुरु सहाय लाल स्मारक पर माल्यार्पण कर सभा को संबोधित कर यात्रा को आगे बढ़ाएंगे.

मुंगेर में करेंगे रात्रि विश्राम

उपेन्द्र कुशवाहा अपनी यात्रा के दौरान बुधवार 15 मार्च को ही बरबीघा में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वे लोगों से संवाद करेंगे. इसके बाद कुशवाहा शेखपुरा में पटेल चौक के पास जनसभा को संबोधित कर लखीसराय के रास्ते मुंगेर को प्रस्थान करेंगे और रात्रि विश्राम मुंगेर में करेंगे.

20 मार्च को पहुंचेंगे अरवल

इमाम मल्लिक ने बताया कि अगले दिन यानी 16 मार्च को उपेन्द्र कुशवाहा की यात्रा भागलपुर पहुंचेगी फिर वहां से जमुई के रास्ते शेखोदौरा और गहलौर घाटी होते हुए डेहरी ऑन सोन पहुंचेगी. कुशवाहा इस दौरान शहीद तिलका मांझी, और पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को खिराजे अकीदत पेश करेंगे. शेखोदौरा में वे जेपी आश्रम में जेपी को नमन करेंगे. 18 मार्च को डेहरी ऑन सोन में अब्दुल कयूम अंसारी स्मृति कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वे यात्रा के क्रम में सासाराम, जगदीशपुर, चंदवाआरा होते हुए 20 मार्च को अरवल पहुंचेंगे.

Also Read: ‘तेजस्वी नहीं झुकेगा’ राजद समर्थकों ने ट्विटर पर चलाया अभियान, CBI और ED के खिलाफ लगाये पोस्टर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन