बिहार में पढ़ाई कर रही यूपी की छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या, शव पर छिड़का गया तेजाब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2022 1:47 PM

विज्ञापन

गया में यूपी की एक युवती की चाकू गोदकर कर हत्या कर दी गयी है. हत्या करने के बाद हत्यारों ने लड़की के शव पर तेजाब भी डाल दिया गया. युवती मूलतः यूपी के फैजाबाद की रहने वाली है और गया के इमामगंज में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी.

विज्ञापन

गया. गया में यूपी की एक युवती की चाकू गोदकर कर हत्या कर दी गयी है. हत्या करने के बाद हत्यारों ने लड़की के शव पर तेजाब भी डाल दिया गया. युवती मूलतः यूपी के फैजाबाद की रहने वाली है और गया के इमामगंज में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी. रविवार को उसका शव बधार से बरामद किया गया है. घंटों बाद शव की शिनाख्त हो सकी.

ननिहाल में रहकर पढ़ती थी छात्रा

इस संबंध में मृतक के ममेरे भाई ने बताया कि छात्रा यूपी के फैजाबाद की रहने वाली थी. वह गया में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी और हाई स्कूल में टेन प्लस टू की छात्रा थी. उन्होंने बताया कि वह किसी काम से स्कूल जाने के लिए निकली थी. इसी क्रम में वाहन सवार अपराधियों ने उसे अगवा कर लिया और तेजाब छिड़ककर और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शव को गांव के ही बधार में फेंक दिया गया.

स्कूल से अगवा हुई थी छात्रा

इमामगंज थाना क्षेत्र स्थित बधार से रविवार को एक शव पुलिस ने बरामद किया. उसके गले में चाकू का निशान था. शव बरामद करने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान करायी तो पता चला कि वो इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहकर हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही थी. जिसे पहले अगवा किया गया और फिर हत्या कर दी गई. मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है.

अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

इमामगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली है. भारी संख्या में लोग यहां शव को देखने पहुंचे थे. इधर, इमामगंज थाना की पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

क्या बोले इमामगंज डीएसपी

इस संबंध में इमामगंज डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि युवती की हत्या की गई है. डेड बॉडी पुरानी होने के कारण यह पता नहीं चल सका है कि युवती पर तेजाब भी डाला गया था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा कर लिया जाएगा. अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है. मामले की जांच चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन