छपरा का दूल्हा, हंगरी की दुल्हन…पटना में हिन्दू रीति-रिवाज से हुई शादी, विवाह देख मेहमान भी हुए गदगद...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Jul 2024 10:57 AM
अमन और विवियन
Unique Marriage In Bihar: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार 09 जुलाई को एक ऐसी शादी हुई जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है. बिहार के छपरा जिला के रहने वाले एक युवक ने हंगरी की लड़की से पटना के राजीव नगर स्थित एक उत्सव हॉल में प्रेम विवाह किया.
Unique Marriage In Bihar: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार 09 जुलाई को एक ऐसी शादी हुई जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है. बिहार के छपरा जिला के रहने वाले एक युवक ने हंगरी की लड़की से पटना के राजीव नगर स्थित एक उत्सव हॉल में प्रेम विवाह किया. पूरी शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई. इस शादी में मटकोर, हल्दी, संगीत सब कुछ हुआ. शादी में आए मेहमान भी इस पूरे विवाह को देख खुश नजर आए और खूब तारीफ किए.
कैसे हुआ दोनों के बीच प्यार? (Aman-Viviyan Love Story)
छपरा के दिघवारा प्रखंड के रामदास चक निवासी सुनील कुमार सिंह एवं सुलोचना देवी के पुत्र अमन कुमार हंगरी में होटल मैनेजमेंट और शिप मैनेजमेंट करने के बाद विजनेस में लग गए हैं. वहीं हंगरी की रहने वाली विवियान जावरस हंगरी की वहां के सरकारी स्कूल में म्यूजिक शिक्षिका हैं.
पिछले चार वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. विवियन से अमन भारतीय संस्कृति के बारे में चर्चा करते रहते थे जो विवियन को काफी प्रभावित किया. उनकी चाहत थी कि भारत में उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हो. ऐसे में जब दोनों परिवार के बीच शादी की बात तय हो गई तो दुल्हन हंगरी से बिहार पहुंच गई.
ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस के सोशल मीडिया पर 12 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स, देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल…
बारात लगी और द्वार पूजा भी हुई
पटना में हुई शादी में मटकोर, हल्दी, मेहंदी, संगीत सभी कार्यक्रम हुए. वर पक्ष के साथ कन्या पक्ष के लोगों ने भी भाग लिया और भारतीय संस्कृति से संबंधित सभी कार्यक्रमों का लुफ़त उठाया. बारात लगी और द्वार पूजा की रस्म भी पूरी की गई . शादी में गांव से पंडित और हजाम भी बुलाए गए. इस तरह हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया.
पहले शादी के लिए परिवार वाले नहीं थे तैयार
दूल्हे अमन कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों की सहमति पहले नहीं थी. बाद में काफी प्रयास के बाद लोग मान गए. इसके बाद यह तय किया गया कि शादी बिहार में की जाएगी. हमदोनों ने भारतीय संस्कृति और रिति-रिवाज के साथ शादी की है.
शादी से पहले दूल्हे ने लगाया पौधा
शादी से पहले दूल्हे ने अपने गांव में एक पौधा लगाकर मिसाल पेश की. वहीं दुल्हन ने कहा कि मुझे हिंदी भी आती है. यहां (भारत) के बारे में बहुत कुछ वो जानती भी है. उन्हें भारत और यहां की महिलाओं के ट्रेडिशनल लुक बेहद पसंद है.
बच्चों की खुशी में हीं माता-पिता की खुशी
वहीं रिश्तेदारों ने कहा कि समय बदल गया है. परिवार और अभिभावक भी बच्चों की खुशियों में अपनी खुशियां तलाश रहे हैं. सबसे ज्यादा खुशी की बात ये है माता-पिता भी सहमति थे. रजामंदी से भारतीय संस्कृति के अनुसार यह शादी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










