Bihar News: नंदन कानन एक्सप्रेस से 46 किलो चांदी के साथ दो युवक गिरफ्तार, जानें कितने लाख रुपये होगी कीमत

Updated at : 13 Oct 2021 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: नंदन कानन एक्सप्रेस से 46 किलो चांदी के साथ दो युवक गिरफ्तार, जानें कितने लाख रुपये होगी कीमत

सर्राफा बाजार में चांदी महंगी. सोना भी तेज. फाइल फोटो

Bihar News: दोनों की पहचान पश्चिम बंगाल के दासपुर थाना क्षेत्र के चक्रमनगर मुहल्ले के रहनेवाले विश्वरंजन मन्ना व केशवचक मुहल्ले के रहनेवाले शुभाशीष मोती के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

गया. आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन से 46 किलो चांदी के आभूषणों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों की पहचान पश्चिम बंगाल के दासपुर थाना क्षेत्र के चक्रमनगर मुहल्ले के रहनेवाले विश्वरंजन मन्ना व केशवचक मुहल्ले के रहनेवाले शुभाशीष मोती के रूप में की गयी है. आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि गया जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.

इसका नेतृत्व उप निरीक्षक विक्रम देव सिंह कर रहे थे. इसी दौरान गाड़ी संख्या 02815 नंदन कानन एक्सप्रेस एक नंबर प्लेटफॉर्म पर आयी. कोच संख्या एस- चार से दो लोगों को कई छोटे बैग व झोले के साथ संदिग्ध अवस्था में उतर कर जाते देखा गया. संदेह के आधार पर रोक कर पूछताछ की गयी. इस दौरान दोनों युवक घबरा गये. बताया कि बैग में चांदी व आभूषण हैं. पुलिस ने जब कागज की मांग की, तो उनके पास कोई वैध कागज नहीं था.

दोनों युवकों को थाना लाया गया. युवकों ने बताया कि उक्त चांदी के आभूषणों का जीएसटी नहीं भरा है. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए सहायक आयुक्त कस्टम व सर्विस टैक्स प्रमंडल गया को सुपुर्द किया जायेगा. जब्त चांदी के आभूषणों की अनुमानित कीमत 28 लाख 89 हजार 200 रुपये आंकी गयी है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन