ePaper

JDU की भीम संसद में शामिल होंगे दो लाख लोग, रोशनी से नहाया कार्यक्रम स्थल, खाने-रहने की भी विशेष व्यवस्था

Updated at : 25 Nov 2023 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
JDU की भीम संसद में शामिल होंगे दो लाख लोग, रोशनी से नहाया कार्यक्रम स्थल, खाने-रहने की भी विशेष व्यवस्था

जेडीयू रविवार को भीम संसद का आयोजन करने जा रही है. दलित और महादलित समुदाय के लिए किए गए इस संसद के आयोजन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार रात से ही भारी संख्या में लोगों के पटना पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. इस कार्यक्रम को लेकर जदयू की ओर से भव्य तैयारी की गई है.

विज्ञापन
undefined

राजधानी पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में रविवार 26 नवंबर को भीम संसद में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री सुनील कुमार, मंत्री रत्नेश सदा सहित अन्य मंत्री और कई गणमान्य संबोधित करेंगे.

undefined

करीब 11 बजे पूर्वाह्न से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर करीब 75 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं. साथ ही समारोह स्थल में बड़ी संख्या में लोगों शामिल होने की व्यवस्था की गई है. इस कार्यक्रम में डेढ़ से दो लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है.

undefined

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार शाम से ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लोग पटना पहुंचने लगे. उन सभी के खाने और रहने के लिए करीब 15 अलग-अलग जगहों पर व्यवस्था की गई है. इसमें मुख्य रूप से जदयू पार्टी कार्यालय, मिलर स्कूल मैदान, परिवहन भवन परिसर, गर्दनीबाग, हार्डिंग रोड में दो-तीन मंत्रियों का आवास, संपतचक वाटर पार्क, वेटनरी कॉलेज के पास का परिसर, नेहरू पथ में दो-तीन मैरिज हॉल आदि शामिल हैं. भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की बेहतर व्यवस्था की गई है.

undefined

शनिवार की शाम भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, पार्टी के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा और अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह सहित नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. इस दौरान वहां से फेसबुक लाइव पर मंत्री अशोक चौधरी ने खासकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों से बड़ी संख्या में जुटने की अपील की.

undefined

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह शक्ति का प्रदर्शन नहीं है. यह एकजुटता वैसे लोगों के खिलाफ है जो संविधान और आरक्षण पर टीका-टिप्पणी करते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में 94 लाख परिवार गरीबी रेखा से नीचे हैं. इसमें से अनुसूचित जाति और जनजाति के करीब 43 फीसदी लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं. उनके पर घर, खाने का ठिकाना, कमाई का जरिया नहीं है. कुछ लोग आगे बढ़े हैं, लेकिन बड़ी आबादी की लड़ाई लड़नी बाकी है.

undefined

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि फेसबुक लाइव के दौरान कहा कि आपके मत और प्यार से 18 साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश की बागडोर संभाल रखी है. नेता ने अपनी नीति से अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों सहित महिलाओं को सशक्त किया है. अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जितना किया उतना किसी नेता ने नहीं किया. हमें उनको सबल बनाना है.

Also Read: जदयू की भीम संसद को लेकर बदली रहेगी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जान लें सही रूट
undefined

वेटनरी कॉलेज मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल शनिवार को रोशनी से नहाता दिखा. यहां जगह-जगह आयोजन से संबंधित संदेश लिखे गये थे. इसमें भीम संसद, संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ, देश बचाओ, कंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया, जय भीम, दलित विरोधी चेहरे को बेनकाब करने के लिए आयोजन आदि शामिल हैं.

Also Read: Explainer: भीम संसद का आयोजन क्यों कर रही है जदयू? क्या दलितों के मुद्दे पर गरमाएगी बिहार की सियासत..
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन