रघुनाथपुर में मूसलधार बारिश से अस्पताल में घुसा पानी

रघुनाथपुर. गुरुवार को रात को हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव हो गया है. प्रखंड कार्यालय के पीछे घुटना तक पानी लग गया है. चाहे बीआरसी कार्यालय हो, सीडीपीओ कार्यालय हो, ई किसान भवन हो, सब जगह पानी पानी हो गया है.
रघुनाथपुर. गुरुवार को रात को हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव हो गया है. प्रखंड कार्यालय के पीछे घुटना तक पानी लग गया है. चाहे बीआरसी कार्यालय हो, सीडीपीओ कार्यालय हो, ई किसान भवन हो, सब जगह पानी पानी हो गया है.
अंचल गार्ड के कमरे में भी पानी घुस गया. जिससे अंचल गार्डों को भी समस्या का सामना करना पड़ा. आरटीपीएस काउंटर पर पानी लग जाने के कारण घुटना तक पानी पार कर जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काउंटर पर जाना पड़ रहा है.
इधर, भगवानपुर हाट प्रखंड के कई गांव से गुजरने वाली धमई व गंडकी नदी में बुधवार से लगातार हो रही बारिश के कारण उफान में बह रही है. जिसके कारण आसपास के पंचायत में नदी का पानी प्रवेश कर गया है. जिससे पुनः ग्रामीण बाढ़ वाली स्थिति में पहुंच गये है.
ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र के बड़कागांव, बिठुना, खेड़वा, बनसोही, मिरजुमला, महमदा, शंकरपुर, बलहा एराजी, गोपालपुर, महमदपुर, सहसरांव, कौड़िया, भीखमपुर, उतरी साघर सुल्तानपुर सहित एक दर्जन से अधिक पंचायत में बिते दो माह से अधिक दिनों से बाढ़ के पानी प्रवेश करने से इन पंचायतों के 60 गांवों पूरी तरह से प्रभावित हो गया था. वही बुधवार से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर इन गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति उतपन्न कर दी है.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




