पटना हाइकोर्ट से अग्रिम जमानत चाहनेवालों को अभी करना होगा इंतजार,7300 मामले लंबित, जानिये क्यों नहीं हो रहे सूचीबद्ध

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Jan 2021 6:47 AM

विज्ञापन

Patna High Court पटना हाईकोर्ट

इन दिनों पटना हाइकोर्ट में कोरोना काल और जजों की कमी के कारण ऐसा पहली बार हुआ है, जब अग्रिम जमानत याचिकाओं की सुनवाई लगभग बंद कर दी गयी है.

विज्ञापन

पटना. इन दिनों पटना हाइकोर्ट में कोरोना काल और जजों की कमी के कारण ऐसा पहली बार हुआ है, जब अग्रिम जमानत याचिकाओं की सुनवाई लगभग बंद कर दी गयी है.

रजिस्ट्रार लिस्ट के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अग्रिम जमानत याचिकाओं को सूचीबद्ध नहीं किये जाने का आदेश मिला है.

अग्रिम जमानत याचिकाओं पर सुनवाई नहीं होने से हर दिन दर्जनों अभियुक्त केस लंबित रहने के कारण पुलिस द्वारा पकड़े जा रहे हैं.

छोटे-छोटे मामलों में भी अभियुक्त अब जेल जाने लगे हैं. ऐसे मामलों की सुनवाई में कटौती के बाद स्थिति और भी बदतर होती जा रही है.

जमानत वाली याचिकाओं की संख्या 12000 से अधिक पहुंची

पटना हाइकोर्ट की रजिस्ट्री ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल अग्रिम जमानत के 7300 मामले लंबित हो गये हैं, जबकि नियमित जमानत के 5200 मामले लंबित हैं.

प्रतिदिन हाइकोर्ट में दायर होने वाले मुकदमों की संख्या कभी तीन सौ और कभी छह सौ तक हो जाता है. ऐसे में मामले की सुनवाई करना कठिन हो गया है .

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन