ePaper

Bihar News: आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने नवादा व गया में की छापेमारी, पोटली में बांध दस्तावेज ले गये अधिकारी

Updated at : 20 Nov 2021 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने नवादा व गया में की छापेमारी, पोटली में बांध दस्तावेज ले गये अधिकारी

Bihar News सीओ अनुज कुमार 10 वर्षों के बाद लौंद बाजार स्थित घर आया था. साथ में अनुज कुमार के पिता और परिवार भी शामिल थे.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के नवादा और गया जिले में आर्थिक अपराध इकाई, की टीम ने नवादा स्थित सिरदला व गया स्थित ससुराल में भी छापेमारी की. नवादा के सिरदला में थाना क्षेत्र के लौंद बाजार स्थित अनुज कुमार के पैतृक आवास पांच घंटों तक छापेमारी की गयी. इस दौरान छापेमारी टीम अनुज कुमार के घर से बरामद दस्तावेजों को लाल पोटली में बांध कर अपने साथ ले गयी है.

छापेमारी टीम का नेतृत्व डीएसपी रंजन कुमार और मुकेश ठाकुर कर रहे थे. साथ में तीन इंस्पेक्टर और चार सब इंस्पेक्टर सहित एक महिला कांस्टेबल शामिल थीं. इधर, गया शहर के सीढ़िया घाट मुहल्ले में स्थित ससुराल में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापा मारा. उसकी ससुराल से किन-किन सामान को जब्त किया, इससे संबंधित पूरी जानकारी देने में वहां मौजूद वरीय अधिकारी परहेज बरतते रहे. सीओ अनुज कुमार 10 वर्षों के बाद लौंद बाजार स्थित घर आया था. साथ में अनुज कुमार के पिता और परिवार भी शामिल थे.

सुनहले बालू के काले धंधे में शामिल होने का आरोप

आरा. कोइलवर के तत्कालीन सीओ रहे अनुज कुमार पर आर्थिक अपराध इकाई का शिकंजा कस गया है. पूर्व सीओ के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने शुक्रवार को छापा मारा. अनुज कुमार करीब एक साल तक कोइलवर के सीओ रहे थे. 27 जुलाई को उन्हें निलंबित किया गया था. कुमार के खिलाफ 18 नवंबर को आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया था. कोइलवर बालू खनन और इसके कारोबार का प्रमुख केंद्र रहा है. सोन नदी से अवैध खनन से निकाला गया बालू दूसरे राज्यों में भी जाता रहा है.

Also Read: कार्तिक पूर्णिमा पर नहाने के दौरान डूबने से छह बच्चियों समेत 11 की मौत, शवों की तलाश में जुटे रहे SDRF के जवान

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन