IGIMS के ओपीडी में बढ़ रही है मरीजों की संख्या, आज से होगी 2500 मरीजों की जांच

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Jan 2021 8:23 AM

विज्ञापन

igims

आइजीआइएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने बताया कि सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए एक हजार, फिर 1500 और बाद में 2 हजार मरीजों का रजिस्ट्रेशन के बाद ओपीडी में इलाज किया जाता था.

विज्ञापन

पटना. इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. इसको देखते हुए संस्थान प्रशासन ने ओपीडी में मरीजों के इलाज करने की संख्या में भी इजाफा कर दिया है.

शनिवार यानी आज से आइजीआइएमएस में दो हजार की जगह 2500 मरीज रोजाना देखे जायेंगे.

संस्थान के निदेशक डॉ एनआर विश्वास की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. मालूम हो कि पिछले दिनों कई मरीजों का इलाज नहीं हो पाने का मामला सामने आया है.

आइजीआइएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने बताया कि सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए एक हजार, फिर 1500 और बाद में 2 हजार मरीजों का रजिस्ट्रेशन के बाद ओपीडी में इलाज किया जाता था.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन