दिखने लगा बिहार में कुहासे का असर, दरभंगा में लैंड नहीं कर पायी फ्लाइट, पटना में उतरे यात्री

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Dec 2020 6:58 AM

विज्ञापन

दो प्रयासों के बावजूद लैंड नहीं कर पायी और पटना डायवर्ट हो कर आ गयी.

विज्ञापन

पटना. मुंबई से गुरुवार दोपहर 12.30 दरभंगा पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-944 वहां के खराब मौसम और धुंध के कारण दो प्रयासों के बावजूद लैंड नहीं कर पायी और पटना डायवर्ट हो कर आ गयी.

पहले प्रयास में असफल होने के बाद विमान दोपहर 12.55 में पटना एयरपोर्ट पर लैंड हुई. यहां विमान को पार्किंग वे में खड़ा कर दिया गया, लेकिन यात्रियों को उतरने की इजाजत नहीं दी गयी, क्योंकि क्रू मेंबर्स दरभंगा के मौसम के ठीक होने और वहां विजिबिलिटी के उस हद तक पहुंचने का इंतजार कर रहे थे जो कि लैंडिंग के लिए जरूरी है.

दोपहर 3.35 बजे दरभंगा के मौसम में सुधार और धूप निकलने से धुंध के कम होने की खबर सुन कर दोबारा विमान ने दरभंगा के लिए उड़ान भरी और शाम चार बजे में वहां लैंड करने का प्रयास किया.

लेकिन, तब तक वहां का मौसम फिर से खराब होने और विजिबिलिटी के गिरने की वजह से 10-15 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाने और लैंडिंग प्रयास के बावजूद भी विमान वहां लैंड नहीं कर सकी और उसे दोबारा पटना लौटना पड़ा. वहीं मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए कल फ्लाइट को रिशुड्यूल किया गया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन