गोपालगंज के बसडीला बाजार में तनाव, CCTV फुटेज के आधार 6 लोगों को उठाया. मामले की जांच में जुटी पुलिस
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 28 Jan 2023 4:23 PM
गोपालगंज के बसडीला बाजार में तनाव का माहौल है. CCTV फुटेज के आधार पर इस मामले में कुल 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान की जा चुकी है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
पटना. बिहार के गोपालगंज जिले के बसडीला बाजार में युवक अंकित की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है. पूरे इलाके में घटना आग की तरह फैल गयी है. इलाके में तनाव के माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है. पूरा बाजार पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गया है. वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है. एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस की चौकसी बढ़ायी गयी है. पुलिस ने स्थिति को देखते हुए कार्रवाई की गति तेज कर दी है.
CCTV फुटेज के आधार पर इस मामले में कुल 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान की जा चुकी है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है. गोपालगंज एसपी ने बताया कि विधि-व्यवस्था की स्थिति पर अब काबू पा लिया गया है. पुलिस लगातार बसडीला गांव में कैंप कर रही है.
Also Read: औरंगाबाद और गया के नक्सल प्रभावित इलाके में छापेमारी जारी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
क्रिकेट खेलने की रंजिश को लेकर आग सुलग रही थी. पसरमा गांव के युवकों की तलाश कई सप्ताह से बसडीला के दूसरे पक्ष के युवकों के द्वारा की जा रही थी, जिसकी भनक अंकित व अनूप को नहीं थी. शुक्रवार को बसडीला बाजार से लौटने के दौरान देर शाम चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया. मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे. जब हमले की खबर दूसरे पक्ष के लोगों को मिली तो, वे लोग भाग निकले. जिससे इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










