ePaper

PM Narendra Modi की सलाह के बाद Tejashwi Yadav ऐसे घटा रहे अपना वजन, देखिए वीडियो...

Updated at : 18 Jul 2022 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
PM Narendra Modi की सलाह के बाद Tejashwi Yadav ऐसे घटा रहे अपना वजन, देखिए वीडियो...

PM Narendra Modi कुछ दिन पहले RJD नेता Tejashwi Yadav को वजन कम करने की सलाह दी थी. उनकी सलाह के बाद तेजस्वी यादव अपने आवास पर क्रिकेट खेलते नजर आए. उन्होंने खुद ट्वीट करके इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हाल ही में RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को वजन कम करने की सलाह दी थी. उनकी सलाह के बाद तेजस्वी यादव अपना वजन कम करने के लिए दिन रात परिश्रम कर रहे हैं. उनका ऐसा करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से शेयर हो रहा है.

वीडियो में तेजस्वी यादव अपने आवास पर क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे है. तेजस्वी यादव खुद यह वीडियो ट्वीट किया है. वीडियो में वो अपने आवास पर बंगले पर ड्राइवर, कुक, स्वीपर और माली के साथ क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं. वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी की हेलिकॉटर शॉट लगाते भी वो दिखाई दिए.

वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘चाहे जिंदगी हो या खेल का मैदान, हमेशा जीतने के लिए ही खेलना चाहिए. आगे उन्होंने लिखा है कि जितनी ज्यादा आप प्लानिंग करेंगे उतनी ही अच्छी परफॉर्मेंस मैदान पर दिखाई देगी. खेलना तब और मजेदार हो जाता है जब आपके ड्राइवर, रसोइया, स्वीपर, माली और देखभाल करने वाले साथी ही आपको ऑउट करने की कोशिश में जुट जाएं’

तेजस्वी लंबे समय के बाद गेंद-बल्ले पर हाथ आजमाते दिखे. राजनीति में आने से पहले तेजस्वी यादव क्रिकेटर रह चुके हैं. आईपीएल का भी वो हिस्सा रह चुके हैं. साल 2008-09 में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम से जुड़े थे. इस दौरान उन्हें आईपीएल में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. इसके अलावा वो विजय हजारे ट्राफी में झारखंड की कप्तानी भी कर चुके हैं.

PM मोदी ने दी थी सलाह

बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने तेजस्वी यादव को वजन कम करने की सलाह दी थी, जिस पर वो मुस्कुरा दिए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन