ePaper

तेजस्वी यादव ने किया बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन, तीन दिनों तक कैलाश खेर समेत कई दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

Updated at : 27 Jan 2023 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने किया बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन, तीन दिनों तक कैलाश खेर समेत कई दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को तीन दिनों तक चलनेवाले बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन किया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और कृषि मंत्री, सहकारिता मंत्री भी मंच पर मौजूद थे. तीन दिनों तक चलनेवाले इस बौद्ध महोत्सव में सूफी गायक कैलाश खेर समेत कई दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे.

विज्ञापन

गया. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को तीन दिनों तक चलनेवाले बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन किया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और कृषि मंत्री, सहकारिता मंत्री भी मंच पर मौजूद थे. तीन दिनों तक चलनेवाले इस बौद्ध महोत्सव में सूफी गायक कैलाश खेर समेत कई दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. बोधगया व गया के लोगों के बीच इस महोत्सव को लेकर खासा उत्साह है. लोग दूर-दूर से इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के लिए आये हैं.

विदेशी कलाकार भी देंगे प्रस्तुति 

तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विदेशी कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे. स्थानीय कलाकार दिन में प्रस्तुति देंगे, जबकि बाहर के आये कलाकारों की प्रस्तुति रात में होगी. इसके अलावा 9 राज्यों का ग्राम श्री मेला भी आयोजित किया गया है. इस मेले में भारत के 9 राज्यों की ओर से अपने अपने राज्य के उत्पाद का स्टाल लगाया गया है. तेजस्वी यादव ने आज ग्राम श्री मेला का भी जायज़ा लिया.

undefined
दो साल बाद हो रहा आयोजन  

दो वर्ष बाद गया में बौद्ध महोत्सव मनाया जा रहा है. कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से इस महोत्सव का आयोजन नहीं हो रहा था. अब कोरोना जैसी समस्या नहीं है. तो सब कुछ पटरी पर लौट चुका है. दलाईलामा भी करीब एक माह के प्रवास के बाद गया से लौट चुके हैं. जनवरी माह में ही लाखों बौद्ध श्रद्धालु गया आ चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन