ePaper

यादव नेताओं को उभरने नहीं देना चाहते तेजस्वी और लालू खानदान, मंत्री को बर्खास्त करने की मांग पर भड़के JDU-BJP नेता

Updated at : 12 Mar 2021 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
यादव नेताओं को उभरने नहीं देना चाहते तेजस्वी और लालू खानदान, मंत्री को बर्खास्त करने की मांग पर भड़के JDU-BJP नेता

Tejashwi Yadav, Liquor Ban in Bihar: बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi yadav News) ने गुरुवार को नीतीश सरकार (Nitish Kumar Govt) पर कई गंभीर आरोप लगाए और मंत्री रामसूरत राय (Ramsurat Rai) को बर्खास्त करने की मांग कर डाली. तेजस्वी के इस बयान पर जदयू नेता (JDU Leader) ओमप्रकाश सिंह सेतु ने पलटवार किया.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav, Liquor Ban in Bihar: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के राजस्व ए‌वं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय पर किये प्रहार का भाजपा और जदयू नेताओं ने करारा जवाब दिया. भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है कि मंत्री रामसूरत राय का चरित्र हनन करने के लिए पहले नेता प्रतिपक्ष सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे. उन पर जितने भी आरोप नेता प्रतिपक्ष ने लगाये हैं, वे सभी वेबुनियाद हैं.

कहा कि असल में तेजस्वी यादव को मंत्री रामसूरत राय के यादव होने से दिक्कत है. इसलिए वे उनका चरित्र हनन करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के परिवार के लोग यादवों को बंधुआ मजदूर बनाकर इस समाज की राजनीतिक ठेकेदारी करना चाहते हैं.

Also Read: Bihar STET Result Live: इंतजार खत्म, आज BSEB जारी करेगा बिहार STET-2019 का रिजल्ट, ऐसे करें आसानी से चेक

तेजस्वी के बयान पर जदयू नेता (JDU Leader)ओमप्रकाश सिंह सेतु ने भी पलटवार किया. कहा कि जिसकी शराब की बोतल लिए फोटो हर मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होती हो वो कह रहा है कि मुख्यमंत्री बिहार में शराब के धंधे को बढ़ावा दे रहे हैं. सेतु ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि असल मे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ही नहीं उनके पिता लालू प्रसाद और उनका पूरा खानदान यादव विरोधी है. इसलिए मंत्री रामसूरत राय को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है.

सेतु ने कहा कि तेजस्वी यादव को राम सूरत राय के खिलाफ झूठ और प्रोपोगंडा फैलाकर चरित्रहनन की साजिश रचने के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए. बता दें कि गुरुवार को तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान हंगामे के बाद गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश सरकार पर करारा हमला किया था.

सीएम नीतीश पर हमलावर रुख अपनाते हुए राजद नेता ने कहा कि यह सरकार अब तक की सभी सरकारों में सबसे कमजोर है. यही वजह है कि मुख्यमंत्री अपने दागी मंत्रियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री राम सूरत राय के भाई हंस राय के खिलाफ एफआइआर होने के बाद कार्रवाई के लिए सरकार को अब और क्या सबूत चाहिए? दरअसल जिस स्कूल में शराब मिली है, उस स्कूल के संस्थापक मंत्री राम सूरत राय हैं.

स्कूल के व्यवस्थापक मंत्री के भाई हंस राय हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने भी माना है कि उनके स्कूल से शराब जब्त हुई है. उन्होंने कहा कि इस मामले में मंत्री राय से इस्तीफा ले लेना चाहिए.

Also Read: Tejashwi Yadav का दावा- बिहार में 64% मंत्री दागी, 5 साल नहीं चलेगी NDA की सरकार, शराबबंदी पर भी सियासी स्यापा

Posted By: Utpal Kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन