ePaper

PHOTOS: मुहर्रम जुलूस में लाठी भांजते तेज प्रताप यादव, राबड़ी आवास पर करतब देखते लालू यादव की तस्वीरें देखें..

Updated at : 30 Jul 2023 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: मुहर्रम जुलूस में लाठी भांजते तेज प्रताप यादव, राबड़ी आवास पर करतब देखते लालू यादव की तस्वीरें देखें..

मुहर्रम 2023: राबड़ी आवास पर शनिवार को ताजिया जुलूस पहुंचा तो स्वागत करने खुद राजद सुप्रीमो लालू यादव ने जुलूस का स्वागत किया. राबड़ी देवी भी वहां मौजूद रहीं. लालू यादव ने करतब देखा तो तेज प्रताप यादव ने लाठियां भांजी.

विज्ञापन
undefined

मुहर्रम के मौके पर शनिवार को ताजिया का जुलूस पटना में राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचा. खुद राजद सुप्रीमो लालू यादव ने इस जुलूस का स्वागत किया. युवाओं के साथ करतब दिखाने के लिए खुद तेज प्रताप यादव भी आए. राबड़ी देवी भी इस मौके पर मौजूद रहीं और जुलूस का स्वागत किया.

undefined

राबड़ी आवास के गेट के सामने ही ताजिया जुलूस लेकर आए मुस्लिम युवकों ने लाठियों से करतब दिखाना शुरू कर दिया. ढोल नगाड़े की थाप पर वो झूमते रहे. करतब दिखाते रहे और अन्य मौजूद लोगों के अलावे वहां पर सुरक्षाबलों ने भी इसका आनंद लिया.

undefined

मंत्री तेज प्रताप यादव भी यहां मौजूद थे. जुलूस में शामिल लोगों के साथ मंत्री तेज प्रताप ने भी लाठी भी भांजी. वहीं, लालू प्रसाद के आवास के बाहर जुलूस में शामिल लोग आधे घंटे तक वहां रहे.

undefined

तेज प्रताप यादव को साथ देखकर युवाओं में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था. तेज प्रताप यादव ने राजद की टोपी भी सिर पर रखी थी. उन्होंने युवाओं के साथ मिलकर लाठी भांजी.

undefined

ताजिया का जुलूस लालू-राबड़ी आवास पर पहुंचा तो खुद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने आकर जुलूस का स्वागत किया किया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद थीं. दोनों को देखकर युवा काफी उत्साहित हुए.

undefined

राबड़ी आवास के सामने शनिवार को करतब देखने और दिखाने वालों की भीड़ लगी थी. ढोल और ताशों के बीच पट्टेबाज हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे और लब पर या हुसैन, या हसन, या अली के बुलंद नारे लगा रहे थे.

undefined

इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में निकले ताजियों के जुलूस देखने लायक रहे.

undefined

जब ताजिया जुलूस राबड़ी आवास पहुंचा तो युवाओं ने करतब दिखाए. इस दौरान लालू यादव ने बैठकर युवाओं के करतब देखे. तेज प्रताप यादव ने भी लाठियां भांजी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन