ePaper

बिहार शिक्षक बहाली : उत्क्रमित विद्यालयों में अधिकतर पद, जानें कहां किन विषयों में कितनी रिक्तियां

Updated at : 07 May 2023 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार शिक्षक बहाली : उत्क्रमित विद्यालयों में अधिकतर पद, जानें कहां किन विषयों में कितनी रिक्तियां

Bihar Teacher Recruitment : बिहार में शिक्षकों की अधिकतर रिक्तियां उत्क्रमित विद्यालयों में हैं. पूर्वी चंपारण में इन सभी छह विषयों में बराबर-बराबर 298-298 रिक्तियां हैं.

विज्ञापन

Bihar Teacher Recruitment : कक्षा नौ और 10वीं में पूर्वी चंपारण , मुजफ्फरपुर, गया, पश्चिमी चंपारण, पटना, मधुबनी और सीवान में सबसे ज्यादा रिक्तियां हिंदी, अंग्रेजी ,विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान में हैं. दरअसल, अधिकतर रिक्तियां उत्क्रमित विद्यालयों में हैं. पूर्वी चंपारण में इन सभी छह विषयों में बराबर-बराबर 298-298 रिक्तियां हैं. समस्तीपुर में इन्हीं छह विषयों में 287-287, मधुबनी में 271-271 , दरभंगा में 221-221, पूर्वी चंपारण में 236-236, मुजफ्फरपुर में 262-262, गया में 213-213, पटना में 193-193 , सारण में 195-195 रिक्तियां हैं. इस तरह प्रत्येक जिले में सभी रिक्तियों के संख्या में सभी विषयों में समान-समान हैं.

इन कक्षाओं में सबसे कम रिक्तियां

शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर और जहानाबाद में प्रत्येक मुख्य विषय में 50 से भी कम हैं. प्रदेश के हायर सेकेंडरी स्कूलों में सर्वाधिक कमी बायो (जंतु और वनस्पति विज्ञान) , रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, इतिहास और राजनीति शास्त्र में हैं.

कहां किन विषयों में कितनी रिक्तियां

  • पटना जिला में बायो विषयों में 178, रसायन विज्ञान में 99, इतिहास में 192 और राजनीति विज्ञान में 175 रिक्तियां हैं.

  • मुजफ्फरपुर में बायो में 258, कैमिस्ट्री में 228, फिजिक्स में 144, इतिहास में 279 और राजनीति विज्ञान में 254 रिक्तियां हैं.

  • पूर्वी चंपारण में बायो विषय में 288, कैमिस्ट्री में 258, फिजिक्स में 160, इतिहास में 312, राजनीति विज्ञान में 284 रिक्तियां हैं.

  • भागलपुर में बायो में 147, कैमिस्ट्री में 130, इतिहास में 158 और राजनीति विज्ञान में 145 शामिल हैं.

  • गया जिले में बायो में 218, कैमिस्ट्री में 193, फिजिक्स में 121, इतिहास में 236 और राजनीति विज्ञान में 215 रिक्तियां हैं.

  • (नोट- गणित में भी उल्लेखनीय रिक्तियां हैं.)

माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के सृजित पदों की जानकारी महालेखाकार को दी गयी 

शिक्षा विभाग ने नियमावली 2023 के तहत माध्यमिक में 33186 और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 57618 सृजित पदों के प्रत्यावर्तित करने की सूचना महालेखाकार को दे दी है. महालेखाकार को मूल वेतन की भी जानकारी दी गयी है. साथ ही इन रिक्तियों में 59.94 अरब रुपये व्यय भार की भी जानकारी दी गयी है. शिक्षा विभाग ने इस संदर्भ में एक औपचारिक प्रपत्र जारी किया है.

Also Read: बिहार शिक्षक भर्ती : शिक्षकों के जिलेवार पद तय, सामान्य प्रशासन विभाग के आरक्षण संबंधी प्रावधान होंगे प्रभावी
वर्ग नौ और दस की रिक्तियां

  • जिला- कुल रिक्तियां

  • पटना- 1166

  • नालंदा- 783

  • भोजपुर-576

  • बक्सर- 410

  • रोहतास- 759

  • कैमूर – 651

  • गया- 1290

  • जहानाबाद- 256

  • औरंगाबाद- 712

  • नवादा- 694

  • अरवल-198

  • मुजफ्फरपुर- 1577

  • सीतामढ़ी- 1203

  • वैशाली- 1109

  • शिवहर- 226

  • पूर्वी चंपारण- 1794

  • पश्चिमी चंपारण-1447

  • दरभंगा- 1343

  • मधुबनी- 1638

  • समस्तीपुर-1724

  • सारण- 1170

  • गोपालगंज-966

  • सीवान- 1156

  • मुंगेर- 279

  • शेखपुरा-165

  • लखीसराय- 254

  • जमुई- 647

  • खगड़िया- 499

  • बेगूसराय-925

  • पूर्णिया-1060

  • कटिहार- 959

  • अररिया- 970

  • किशनगंज-506

  • भागलपुर-926

  • बांका-656

  • सहरसा- 670

  • सुपौल- 819

  • मधेपुरा- 731

11 वीं 12 वीं में कुल रिक्तियां

  • जिला- कुल रिक्तियां

  • पटना- 1958

  • नालंदा- 1402

  • भोजपुर-1347

  • बक्सर- 817

  • रोहतास-1523

  • भभुआ-1073

  • गया-2300

  • जहानाबाद- 534

  • अरवल-316

  • नवादा-1274

  • औरंगाबाद-1287

  • मुजफ्फरपुर-2719

  • सीतामढ़ी- 1638

  • शिवहर-392

  • वैशाली-2089

  • पूर्वी चंपारण-3010

  • पश्चिमी चंपारण-2440

  • सारण-2183

  • सीवान-2016

  • गोपलगंज- 1658

  • दरभंगा-2390

  • मधुबनी- 2662

  • समस्तीपुर-2800

  • सहरसा-1093

  • सुपौल-1285

  • मधेपुरा-1165

  • पूर्णिया-1854

  • अररिया-1648

  • किशनगंज-1026

  • कटिहार-1791

  • भागलपुर- 1588

  • बांका-1144

  • मुंगेर-616

  • शेखपुरा-332

  • लखीसराय-676

  • जमुई-1155

  • खगड़िया-864

  • बेगूसराय-1555

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन