सुशील मोदी ने नीतीश कुमार का किया स्वागत, बोले राजद के साथ गठबंधन था अप्राकृतिक

सुशील मोदी ने कहा कि मुझे पता था कि राजद और जदयू के बीच का गठबंधन अप्राकृतिक है. जब नीतीश कुमार ने बीजेपी से अलग होकर राजद और कांग्रेस के साथ सरकार बनाई थी तो मैंने उस वक्त कहा था कि यह ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है. मैंने जो कहा था वही हुआ.
पटना. बीजेपी नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एनडीए में स्वागत किया है और उन्हें सदन का नेता चुने जाने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि हम नीतीश कुमार के इस्तीफे देने के फैसले का स्वागत करते हैं. महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई. सुशील मोदी ने कहा कि मुझे पता था कि राजद और जदयू के बीच का गठबंधन अप्राकृतिक है. जब नीतीश कुमार ने बीजेपी से अलग होकर राजद और कांग्रेस के साथ सरकार बनाई थी तो मैंने उस वक्त कहा था कि यह ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है. मैंने जो कहा था वही हुआ.
राजद और जदयू का गठबंधन अप्राकृतिक
उल्लेखनीय है कि बिहार में एक बार फिर नई सरकार बनने जा रही है. नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं, राज्यपाल के निर्देश पर नीतीश कुमार फिलहाल कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं. अब बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार के सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए नीतीश कुमार को बधाई, मैं जानता था कि राजद और जदयू का गठबंधन अप्राकृतिक है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए