सुशील मोदी ने की भ्रष्ट कुलपतियों को बरखास्त करने की मांग, बोले- जीरो टालरेंस की नीति पर ही चलेगी सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2021 7:34 PM
सुनील मोदी ने भ्रष्ट कुलपतियों को तत्काल बरखास्त करने की मांग की है. सुशील मोदी ने यह मांग उस वक्त की है जब राज्यपाल फागू चौहान दिल्ली में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष अपनी बात रख रहे थे.
पटना. पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता सुशील मोदी ने बिहार के विश्वविद्यालयों में व्याक्त भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयान दिया है. सुनील मोदी ने भ्रष्ट कुलपतियों को तत्काल बरखास्त करने की मांग की है. सुशील मोदी ने यह मांग उस वक्त की है जब राज्यपाल फागू चौहान दिल्ली में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष अपनी बात रख रहे थे.
मगध विश्वविद्यालय के कुलपति पर निगरानी विभाग के छापे में उनके परिसरों से 95 लाख रुपये नकद और 1 करोड़ की सम्पत्ति के कागजात बरामद होने के बाद उन्हें अविलम्ब बर्खास्त किया जाना चाहिए।
— Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार ) (@SushilModi) November 25, 2021
भाजपा सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार के कुछ कुलपतियों पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगे हैं, उससे राज्य की छवि और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर कोई आँच न आए, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा है कि स्पीडी ट्रायल के जरिये दोषी को तुरंत सजा दिलायी जानी चाहिए. इस दिशा में राज्य सरकार और राजभवन को मिलकर कदम उठने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति पर निगरानी विभाग के छापे में उनके परिसरों से 95 लाख रुपये नकद और 1 करोड़ की सम्पत्ति के कागजात बरामद होने के बाद उन्हें अविलम्ब बरखास्त किया जाना चाहिए.
मोदी ने कहा है कि कुलपतियों पर लगे आरोप गंभीर हैं. मजहरुल हक विश्वविद्यालय के पूर्व प्रभारी कुलपति के खिलाफ वर्तमान कुलपति ने कॉपी खरीद घोटाले के जो आरोप लगाये हैं, उनकी त्वरित और निष्पक्ष जांच करायी जानी चाहिए. मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति पर ही चलेगी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










