युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम
– जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम किशनपुर. थाना अंतर्गत राजपुर पंचायत के सिसौनी चौक से दक्षिण एक कार सो रूम उतर के पास एक चाय दुकान पर रविवार की संध्या करीब सात बजे बाइक पर सवार नकाबपोश अपराधियों ने दुकान पर चाय पी रहे युवक को गला रेतकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया जहां, तैनात चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया. जानकारी अनुसार एनएच 327 ए के बगल मे सिसौनी मारुति सुजूकी शोरूम के समीप कटहारा गांव निवासी राजेश सुतिहार की दुकान पर सूरज साह चाय दुकान पर चाय पी रहा था, उसी दौरान किशनपुर तरफ से बाइक पर सवार नकाबपोश अपराधियों ने अचानक राजेश के ऊपर दो राउंड गोली चला दी, उसके बाद भी राजेश की मौत नही हुई तो धारदार हथियार से गला रेतकर बाइक पर सवार होकर सुपौल के तरफ भाग गये. इसी दौरान दुकानदार सूरज साह ने बताया कि राजेश घटना से सिर्फ 10 मिनट पहले मेरे दुकान पर आया और मुझे पानी पिलाने को कहा, जब हम पानी लाने अपने आंगन चले गए. जैसे ही पानी लेकर वापस आए तो देखा कि दो बार गोली चलने की आवाज आयी और राजेश खून से लथपथ दुकान के अंदर लेटा हुआ था. दो बाइक पर सवार चार लोग भाग गये. इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही एसपी आर एस सरथ, डीएसपी व थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जानकारी ली.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए