जनता दरबार में गूंजी महिलाओं की आवाज, आंगनबाड़ी केंद्र स्थानांतरण की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में गूंजी महिलाओं की आवाज, आंगनबाड़ी केंद्र स्थानांतरण की उठी मांग

कुछ गंभीर मामलों पर संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान कराने का आश्वासन दिया गया

विज्ञापन

वीरपुर. क्षेत्र भ्रमण के दौरान वीरपुर पहुंचे छातापुर के भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह ने गुरुवार को वीरपुर आईबी में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान कई मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया. जबकि कुछ गंभीर मामलों पर संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान कराने का आश्वासन दिया गया. जनता दरबार में नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-06 ततमा टोला की महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-146 को लेकर शिकायत दर्ज कराई. महिलाओं ने बताया कि ततमा टोला का आंगनबाड़ी केंद्र सेविका एवं सहायिका द्वारा वार्ड संख्या-05 में संचालित किया जा रहा है, जबकि उसका पोषक क्षेत्र वार्ड संख्या-06 में है. महिलाओं का कहना था कि केंद्र की दूरी लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर होने के कारण छोटे बच्चों को वहां पहुंचने में काफी परेशानी होती है. रास्ते में आवारा कुत्तों का भी खतरा बना रहता है. स्थानीय लोगों के अनुसार कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं. जिससे अभिभावकों में डर का माहौल है. उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे पैदल इतनी दूर जाने से कतराते हैं. जिसके कारण बच्चों की उपस्थिति भी प्रभावित हो रही है. महिलाओं ने विधायक से मांग की कि आंगनबाड़ी केंद्र को वार्ड संख्या-06 में ही स्थापित कराया जाए. ताकि बच्चों को सुविधा मिल सके. शिकायत सुनने के बाद विधायक नीरज कुमार सिंह ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आईसीडीएस के जिला स्तरीय अधिकारियों से बातचीत कर जल्द ही आंगनबाड़ी केंद्र को वार्ड संख्या-06 में स्थापित कराने की पहल की जाएगी.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन