ePaper

महिलाओं ने मंच से अपने अनुभव किया साझा

Updated at : 21 May 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने मंच से अपने अनुभव किया साझा

महुआ टोला में महिला संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 250 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

विज्ञापन

महिलाओं को सशक्त बनाने वाली योजनाओं की जानकारी देना है महिला संवाद कार्यक्रम : मंत्री महुआ टोला में महिला संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 250 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग सुपौल. सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत चैनसिंहपट्टी पंचायत के महुआ टोला में बुधवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में 250 से अधिक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें कई लाभार्थी महिलाएं भी शामिल थीं जिन्होंने बिहार सरकार की योजनाओं से प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया है. कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मदन साहनी, सांसद दिलेश्वर कामैत, ऊर्जा मंत्री के प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव, बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष नरेन्द्र ऋषिदेव, जिलाधिकारी कौशल कुमार, एसपी शैशव यादव, उप विकास आयुक्त सुधीर कुमार, अपर समाहर्ता कलीम अंसारी और जिला परियोजना प्रबंधक विजय कुमार साहनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. महिलाओं ने मंच से अपने अनुभव साझा किए और बताया कि सरकार की योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन योजना, स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, और जीविका परियोजना ने उनके जीवन में कैसे सकारात्मक बदलाव लाए हैं. मंत्री मदन साहनी ने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने वाली योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं, आकांक्षाओं एवं सुझावों को सुनना है ताकि नीति-निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से स्थानीय और नीतिगत स्तर की कुल 30 आकांक्षाएं एक विशेष प्रपत्र के माध्यम से संकलित की गईं, जिन्हें डिजिटल ऐप पर दस्तावेजीकृत किया गया. यह पहल भविष्य में योजनाओं के क्रियान्वयन और सुधार के लिए एक आधार बनेगी. कार्यक्रम ने न केवल महिलाओं की सहभागिता को मंच प्रदान किया, बल्कि सरकार और समाज के बीच संवाद की एक मजबूत कड़ी के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और स्थानीय प्रशासन की सक्रिय भागीदारी का उदाहरण बना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन