ePaper

महिला संवाद कार्यक्रम की हुई शुरुआत, बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया भाग

Updated at : 19 Apr 2025 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
महिला संवाद कार्यक्रम की हुई शुरुआत, बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया भाग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से दिखाई संवाद रथ को हरी झंडी, राज्यभर में हुआ सीधा प्रसारण

विज्ञापन

– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से दिखाई संवाद रथ को हरी झंडी, राज्यभर में हुआ सीधा प्रसारण सुपौल. महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बिहार सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर किया. उद्घाटन समारोह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के सभी जिलों में लाइव प्रसारित किया गया. समाहरणालय स्थित एनआईसी भवन में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें डीडीसी सुधीर कुमार, पुलिस अधीक्षक शैशव यादव, जिला जन संपर्क पदाधिकारी संदीप कुमार, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक विजय सहनी और संवाद कार्यक्रम की जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति के सभी सदस्य मौजूद थे. पहले दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 17 ग्राम संगठनों में संवाद सत्र आयोजित किए गए. इन कार्यक्रमों में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला सशक्तिकरण योजनाओं से अवगत कराना और उनकी आवश्यकताओं व सुझावों को सीधे तौर पर जानना है. संवाद सत्रों में ऑडियो-विज़ुअल माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गयी. सदर प्रखंड के चैनसिंहपट्टी पंचायत में जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी कौशल कुमार ने किया. इस अवसर पर अपर समाहर्ता राशिद कलीम अंसारी, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक विजय कुमार साहनी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. जिसमें दस महिलाओं ने सरकार की योजनाओं से मिले लाभ एवं जीवन में आए बदलावों को साझा किया. जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा, यह कार्यक्रम महिलाओं की जमीनी समस्याओं को जानने और उनके समाधान की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है. यह कार्यक्रम आगामी 58 दिनों तक जिले भर में चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत 1955 ग्राम संगठनों में संवाद कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन