सर्पदंश से महिला जख्मी, सीएचसी में चल रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन
सर्पदंश से महिला जख्मी, सीएचसी में चल रहा इलाज

डिब्बे में बंद सर्प को देखने के लिए सीएचसी में लगी भीड़

विज्ञापन

– डिब्बे में बंद सर्प को देखने के लिए सीएचसी में लगी भीड़ छातापुर. थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बुधवार सुबह घर में साफ-सफाई करने के दौरान एक महिला को सर्प ने डस लिया. जख्मी महिला को उपचार के लिए सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया. जहां मौजूद डॉ शशि द्वारा महिला का उपचार किया. पीड़ित महिला माधोपुर पंचायत वार्ड संख्या 09 निवासी विजेंद्र यादव की पत्नी 45 वर्षीया लाली देवी बताई जा रही है. इस दौरान हरिहरपुर के ही एक वृद्ध डंक मारने वाले उस सर्प को पकड़कर सीएचसी पहुंच गये. जहां सर्प को देखने के लिए सीएचसी में लोगों की भीड़ लगी रही. जख्मी महिला के पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह वो घर में साफ सफाई कर रही थी. इसी दौरान प्लास्टिक के बोरे से सांप निकलकर नीचे गिर गया. भागने के क्रम में सांप ने उनके दोनों पैरों में डस लिया. बिना देर किये मां को लेकर सीधे सीएचसी पहुंच गये. बताया कि उसकी मां खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन