वेतन निर्धारण और भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
वेतन निर्धारण और भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

वेतन निर्धारण और भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुपौल बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नियोजित शिक्षक से विशिष्ट शिक्षक बने हजारों शिक्षकों को नियमावली के अनुरूप पूर्ण वेतन संरक्षण का लाभ दिया जाना था. पांच माह बीत जाने के बाद भी अभी तक वेतन निर्धारण का कार्य शुरू नहीं हो सका है. जिस वजह से कम वेतन उठाने के लिए शिक्षक विवश हैं. हालात बद से बद्तर होते जा रहा है, विभाग गहरी नींद में सोयी हुई है. कुछ विशिष्ट शिक्षकों को पांच माह से वेतन नहीं मिल पाया है. कहा कि जीओबी मद से अच्छादित सैकड़ों शिक्षकों के तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की है. कहा कि जल्द ही सभी शिक्षकों का वेतन भुगतान, एरियर भुगतान, वेतन निर्धारण, प्रोन्नति सहित सभी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर प्रदर्शन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन