ePaper

शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 23 Jun 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

थाना क्षेत्र के पिपराही में शनिवार की रात पुलिस ने शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की

विज्ञापन

राघोपुर. थाना क्षेत्र के पिपराही में शनिवार की रात पुलिस ने शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. जानकारी देते थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पिपराही रोड के एक निजी होटल के पास दो लोग चोरी-छिपे शराब की खरीद बिक्री कर रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई. इस दौरान मौके से पिपराही वार्ड नंबर 14 निवासी रंजन पासी के पास से एक साइकिल पर लदे दो गैलन में 19 लीटर चुलाई शराब बरामद किया. वहीं पिपराही वार्ड नंबर 14 निवासी अमित कुमार उर्फ मुकेश के पास से 375 एमएल का एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. इसके बाद साइकिल और शराब को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन