ePaper

दो कट्टा के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

Updated at : 22 Sep 2024 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

पुलिस इस मामले में पकड़ाये दोनों व्यक्ति कि विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी गयी है.

विज्ञापन

किशनपुर. प्रतापगंज थाना कांड संख्या 150/24 के अभियुक्त लालू कुमार यादव व उज्ज्वल कुमार के किसनपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर में छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए किशनपुर व प्रतापगंज थानाध्यक्ष समेत एसटीएफ पूर्णिया की संयुक्त टीम अभियुक्त लालू यादव के बहनोई के यहां छापेमारी की. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान उक्त दोनों आरोपित तो पुलिस के हाथ नहीं लगे, लेकिन बैजनाथपुर वार्ड नंबर 03 निवासी राजाराम यादव के पुत्र विवेकानंद कुमार उर्फ माधव कुमार के पास से एक कट्टा एवं दो मोबाइल बरामद हुआ. गिरफ्तार विवेकानंद कुमार की निशानदेही पर उसके भाई कृपानंद कुमार के मुर्गी फार्म पर लालू कुमार एवं उज्जवल कुमार के छिपे होने की सूचना पुलिस की दी गयी. पुलिस के वहां पहुंचने पर अंधेरा का फायदा उठाकर लालू कुमार एवं उज्जवल कुमार भागने में सफल रहा. इस दौरान मुर्गी फार्म के संचालक कृपानंद कुमार के पास से भी एक देशी पिस्टल और लालू का मोबाइल बरामद किया गया. पुलिस इस मामले में पकड़ाये दोनों व्यक्ति कि विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी गयी है. वहीं अभियुक्त लालू कुमार यादव और उज्जवल की तलाश कर रही है. छापेमारी दल में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह किशनपुर थानाध्यक्ष नीतू सिंह, पुनि प्रशांत कुमार राय, प्रतापगंज थानाध्यक्ष प्रमोद झा, सअनि विजय कुमार, अभिषेक कुमार, एसटीएफ पूर्णिया व किशनपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन