ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक की मौत, एक जख्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

प्रतापगंज थाना क्षेत्र के मझौआ पुल के समीप मंगलवार को एनएच 57 पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी
विज्ञापन
राघोपुर.
प्रतापगंज थाना क्षेत्र के मझौआ पुल के समीप मंगलवार को एनएच 57 पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद 112 की पुलिस ने बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया. जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार एक बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति फारबिसगंज से सिमराही की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान उसके पीछे आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर वहां से भाग निकला. इसके बाद किसी ने घटना की सूचना 112 की पुलिस को फोन कर दी. सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस ने दोनों बाइक सवार को रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया. जहां बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि चालक के गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मुरीदाबाद निवासी 33 वर्षीय हीरा शेख तथा जख्मी की पहचान मुरीदाबाद के ही 30 वर्षीय हेलन शेख के रूप में किया गया. वहीं सूचना पर रेफरल अस्पताल पहुंचे राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया. मामले को लेकर प्रतापगंज थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने घटना की घटना की जानकारी मिली है, आगे की कार्यवाही की जा रही है. वहीं राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया और अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










