पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गये लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गये लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आतंक के विरुद्ध एकजुटता का संदेश दिया

विज्ञापन

सुपौल. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गये पर्यटकों की स्मृति में गुरुवार की संध्या जिला कांग्रेस कार्यालय से जिलाध्यक्ष प्रो सूर्य नारायण मेहता के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल नगर भ्रमण किया गया. इसके पश्चात कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. वहीं दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आतंक के विरुद्ध एकजुटता का संदेश दिया. अध्यक्ष प्रो मेहता कहा कि ऐसे कृत्य मानवता के खिलाफ हैं और पूरे देश को एकजुट होकर इनका विरोध करना चाहिए. उन्होंने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कॉर्डिनेटर जितेश मिश्रा, प्रभारी ज्योति खन्ना, कार्यकारी अध्यक्ष राजनारायण गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष विमल यादव, अनोखा सिंह, सूर्य नारायण यादव, जय प्रकाश चौधरी, मिन्नत रहमानी, जितेंद्र झा, संजीव सिंह, अभय तिवारी, नरेश कुमार मिश्र, शमशेर आलम, संजीव कुमार यादव, सुभाष प्रसाद सिंह, अबुल कैश, मो उसमान, शिवनंदन यादव, मो जमील अनवर, मनोज प्रसाद, मो सब्बीर, महेश यादव, जगदीश प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मण झा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन