सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम में तैराकी का दिया गया टिप्स

सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण लेने के बाद बच्चों की मृत्यु दर में कमी आएगी
सरायगढ़. बिहारी गुरमैता उच्च विद्यालय भपटियाही परिसर में बुधवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर और विद्यालय के परिसर में पोखर के किनारे फीता काटकर प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, सीओ धीरज कुमार, भपटियाही पंचायत के मुखिया विजय कुमार यादव, मनोज यादव सहित अन्य ने उद्घाटन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख ने कहा कि कोसी का इलाका बाढ़ ग्रस्त होने के कारण प्रति वर्ष कोसी नदी में डूबने से लोगों की मौत होती है. तैराकी नहीं जानने के कारण सबसे अधिक बच्चों की मौत होती है. सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण लेने के बाद बच्चों की मृत्यु दर में कमी आएगी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ धीरज कुमार ने कहा कि सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है कि प्रखंड क्षेत्र में कोसी नदी, उप शाखा नहर, पोखर, नाले सहित उन जगहों पर खासकर बच्चों की डूबने से मौत हो जाती है. गांव टोल मोहल्ले के 06 से 18 वर्ष के बच्चों को सुरक्षित तैराकी का प्रशिक्षण मिलने के बाद किसी भी आपदा के समय में सुरक्षित तैराकी कर सकेंगे. प्रशिक्षण लेने वाले बच्चे दूसरे बच्चों का जान बचाएंगे. वहीं उस गांव के टोले मोहल्ले के अन्य बच्चे को भी तैराकी सिखाएंगे. जिससे बच्चों की पानी में डूबने की घटना में कमी आएगी. जिला आपदा मास्टर ट्रेनर विद्यासागर यादव, गोविंद कुमार यादव, किशुनदेव यादव, मनोज कुमार शर्मा, रामसागर राम, अनिल कुमार राम ने बताया कि बताया कि सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण के तहत 06 से 18 वर्ष के बालकों का तैराकी एवं जीवन शैली प्रशिक्षण 21 मई से लेकर 31 जुलाई तक 70 बालकों को दो शिफ्ट में दो-दो घंटे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह प्रशिक्षण कुल 72 दिनों तक दिया जाएगा. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और तैराकी सीखने वाले 06 से 18 वर्ष के दर्जनों बालक उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




