ePaper

बढने लगा तापमान, सताने लगी गर्मी, किसानों के लिए अनुकुल हुआ मौसम

Updated at : 21 Apr 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
बढने लगा तापमान, सताने लगी गर्मी, किसानों के लिए अनुकुल हुआ मौसम

आंगनबाड़ी क्रेंद संचालन में भी फेरबदल किया गया है.

विज्ञापन

सुपौल बैशाख मास में सूर्य अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह होते ही सूर्य की तल्ख किरणें लोगों को परेशान करने लगी है. वहीं जैसे-जैस दिन चढता है उसी तरह तापमान में वृद्धि होने लगती है. तापमान बढने के साथ ही लोगों को अब गर्मी सताने लगी है. लोग गर्मी से बचने के लिए विद्युत जनित संसाधन का उपयोग करने लगे हैं. वहीं बिजली विभाग भी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विद्युत मेंटेनेंश का कार्य प्रारंभ कर रखा है. स्कूल संचालन का बदला समय तापमान में बढोतरी के मद्देनजर सरकारी व निजी स्कूल के संचालन के समय को बदला गया है. स्कूल संचालन का वक्त पहले से एक घंटे पहले कर दिया गया है. जिससे बच्चों को गर्मी से परेशानी ना हो. इसके साथ ही स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त करने आने वाले बच्चों के लिए आंगनबाड़ी क्रेंद संचालन में भी फेरबदल किया गया है. दलहन की फसल के अनुकुल है मौसम एक ओर जहां शहरी क्षेत्र में लोग गर्मी से परेशान हैं. वहीं किसानों के लिए बढ रहे तापमान व गर्मी फायदेमंद साबित हो रहा है. किसानों ने बताया कि बीते दिन बेमौसम बारिश ने रबी की फसल, साग-सब्जी, आम व लीची के फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचाया. कई किसानों के खेत में गेहूं अब भी लगा है. तेज धूप करने से खेत में लगा पानी सूख रहा है. जिससे गेहूं की फसल कटनी व दौनी करने में सुविधा हो रही है. किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल कटनी के बाद इलाके के किसान अपने-अपने खेतों में दहलन की मुख्य फसल मूंग की बुआई करते हैं. मूंग की फसल के लिए यह मौसम अनुकुल है. बारिश के बाद खेतों में अधिक नमी हो गयी थी. धूप रहने के कारण नमी कम हो रहा है. जिसे मूंग की फसल का पौधा स्वस्थ्य हो रहा है. कहा कि इस तरह का मौसम रहा तो दलहन की फसल बेहतर होगी. डायरिया से ग्रसित हो रहे हैं लोग मौसम बदलने व गर्मी बढने से लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं. पेट दर्द व उल्टी की शिकायत लोगों को हो रही है. जानकारों का मानना है कि लोग पहले की तरह खानपान कर रहे हैं. जिस कारण लोगों को अपच, पेट दर्द, गैस बनना व उल्टी हो रही है. ऐसे में लोगों को अपना दिनचर्या बदलने की जरूरत है. वहीं खानपान में बदलाव की जरूरत है. कहते हैं कृषि मौसम वैज्ञानिक क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान अगवानपुर सहरसा के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ देवन कुमार चौधरी ने कहा कि सोमवार का अधिकतम तापमान 34.5 एवं न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि सापेक्षिक आद्रता 82 प्रतिशत एवं हवा की गति 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रही है. कहा कि मंगलवार को तापमान में वृद्धि होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन