सोनापुर विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, कई इलाकों की बिजली ठप

Updated:
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग

Supaul news: जानकारी के अनुसार, तकनीकी गड़बड़ी के कारण विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में आग लग गई. इसके बाद कुनौली, कमलपुर, डगमारा, सोनापुर, हरिपुर सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली सुबह से ही ठप हो गई.

विज्ञापन

Supaul news: सुपौल से मनीष सिंह की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

सुपौल जिले के डगमारा स्थित सोनापुर विद्युत उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से कुनौली समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. घटना के बाद लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जानकारी के अनुसार, तकनीकी गड़बड़ी के कारण विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में आग लग गई. इसके बाद कुनौली, कमलपुर, डगमारा, सोनापुर, हरिपुर सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली सुबह से ही ठप हो गई.

स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से पेयजल, पंखा, कूलर और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो गए हैं. गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है.

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम और अग्निशामक दल मौके पर पहुंचा. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में छोटी तकनीकी खराबी के कारण आग लगी थी. समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया. उन्होंने कहा कि खराबी को दूर करने का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन