ePaper

416 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 05 Jun 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह 416 बोतल नेपाली शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

राघोपुर. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह 416 बोतल नेपाली शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. जानकारी देते थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गनपतगंज वार्ड नंबर 10 स्थित सत्य नारायण माधोगड़िया के जमीन में उगे झाड़ी में एक व्यक्ति द्वारा शराब छुपाकर रखा जा रहा है. सूचना के आलोक के पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा. जिसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति को धर दबोचा. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के गनपतगंज मुशहरी टोला वार्ड नंबर 10 निवासी राजेश सादा के रूप में की गई. वहीं पुलिस ने झाड़ी से शराब से भरा कुल 04 बोरा बरामद किया. जिसकी गिनती किए जाने पर कुल 416 पीस नेपाली देशी दिलवाले शराब पाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन