183 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने उसके पास से 183 लीटर विदेशी शराब एवं एक चार पहिया वाहन बरामद किया है

विज्ञापन

सरायगढ़. थाना क्षेत्र में नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. भपटियाही थाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 27 पर नारायणपुर कट के पास नकाबंदी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुजय राय, पिता कन्हाई राय, निवासी जलपाई मोड़, शीतला पड़ा, वार्ड नंबर 31, थाना भगतीनगर, जिला जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से 183 लीटर विदेशी शराब एवं एक चार पहिया वाहन बरामद किया है. इस संबंध में भपटियाही थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही बरामद शराब के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. गिरफ्तार तस्कर सुजाय राय के विरुद्ध भपटियाही थाना कांड संख्या 47/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन