ePaper

जिस घर से उठने वाली थी बहन की डोली, वहां से उठी भाई की अर्थी

Updated at : 21 Apr 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
जिस घर से उठने वाली थी बहन की डोली, वहां से उठी भाई की अर्थी

टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार में लगे सेफ्टी एयरबैग तक फट गया.

विज्ञापन

– शादी की खुशियां मातम में बदली, हादसे ने छीन ली एक बहन की सबसे बड़ी खुशी त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसी हृदय विदारक घटना सामने आई है. जिसने हर किसी की आंखों को नम कर दिया. जिस घर से सोमवार को एक बहन की डोली उठनी थी, उसी घर से भाई की अर्थी उठी. यह दर्दनाक हादसा न केवल एक परिवार की खुशियों को तबाह कर गया, बल्कि पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो गया. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 निवासी व्यवसायी रमेश गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार और जागुर वार्ड नंबर 11 निवासी मुकेश कुमार रविवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. गोलू अपनी बहन की शादी की हल्दी रस्म के बाद कुछ मेहमानों को कार से पिपरा छोड़कर घर लौट रहा था. इसी क्रम में थाना क्षेत्र के लालपट्टी स्थित धर्मकांटा के पास उनकी कार एक खड़े हाईवा ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार में लगे सेफ्टी एयरबैग तक फट गया. स्थानीय लोगों ने दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया. जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया. गोलू को सिलीगुड़ी ले जाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जैसे ही यह खबर घर पहुंची, खुशी से भरे घर में कोहराम मच गया. जहां बारात की तैयारी हो रही थी, वहां मातम पसर गया. टेंट, सजावट, गीत-संगीत सब कुछ एक पल में थम गया. धर्मकांटा के समीप वाहन खड़ी करने से होती है दुर्घटना इस दुखद हादसे को महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक अनदेखी का परिणाम भी बताया जा रहा है. जिस एनएच 327ई सड़क पर यह हादसा हुआ, वहां अक्सर भारी वाहन रात के समय बेतरतीब तरीके से खड़ी की जाती है. इससे सड़क संकरी हो जाती है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लालपट्टी धर्मकांटा के पास पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं निकाला गया. जिस पर प्रशासन की नजर नहीं पड़ रही है. ट्रैफिक नियंत्रण की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एनएच 327ई पर रात के समय ट्रैफिक नियंत्रण और निगरानी की व्यवस्था की मांग की है. साथ ही ऐसे भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. जो वाहन हाइवे किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी की जाती है. कहते हैं थानाध्यक्ष इस संबंध में त्रिवेणीगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही गश्ती दल को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. एनएच पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन