एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, वीक्षक और केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश

Published at :31 Jan 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, वीक्षक और केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश

सडीएम ने परीक्षा केंद्रों पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को भी अलर्ट रहने को कहा और परीक्षा समाप्त होने तक पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया

विज्ञापन

निर्मली. अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को एसडीएम संजय कुमार सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वीक्षकों व केंद्राधीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर कदाचारमुक्त एवं निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सभी परीक्षा कक्षों का भ्रमण किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों से परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की स्थिति, प्रवेश द्वार पर कड़ी निगरानी और किसी भी तरह की अनियमितता से बचाव के उपायों पर चर्चा की. उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा में कदाचार की कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में उपस्थित वीक्षकों और केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें. परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखने, छात्रों की सही जांच करने और परीक्षा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. एसडीएम ने यह भी कहा कि कोई भी शिक्षक या कर्मचारी परीक्षा प्रक्रिया में लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान निर्मली के बीईओ मधुसूदन प्रसाद सिंह, सीडीपीओ प्रीति कुमारी, त्रिपुरारी शरण सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर आवश्यक कदम उठाने की बात कही. एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को भी अलर्ट रहने को कहा और परीक्षा समाप्त होने तक पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिले में निष्पक्ष परीक्षा संचालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन