राजद ने लोहिया नगर चौक पर पीएम का फूंका पुतला

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि यदि किसानों के हितों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा

विज्ञापन

सुपौल.भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में किसानों के विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए लोहिया नगर चौक पर राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं किसान समर्थक मौजूद रहे. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समझौते को किसान विरोधी बताया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहन यादव ने की. उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से देश के किसानों को भारी नुकसान होगा. उनका आरोप था कि इस तरह के समझौते से कृषि क्षेत्र पर विदेशी दबाव बढ़ेगा और स्थानीय किसानों की आय प्रभावित होगी. उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीतियों पर पुनर्विचार करने की मांग की. कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि यदि किसानों के हितों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. राजद नेताओं ने भविष्य में भी किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही. इस मौके पर लव यादव, रामनाथ मंडल, प्रो विजय कुमार यादव, मदन पासवान, दिनेश यादव, विद्या देवी, नीतीश मुखिया, प्रमोद कुमार, रामानंदन यादव, सीताराम मंडल, दुखीलाल यादव, देवनारायण मंडल, सुरेन्द्र कुमार श्यामल, रौनक कुमार, जागेश्वर यादव सहित कई राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन