हज अभियान की पूर्व तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई
सुपौल. हज अभियान 2025 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा को ले मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिलाधिकारी कौशल कुमार, पुलिस अधीक्षक शैशव यादव एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक अनुराग कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की. बैठक के दौरान हज यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य जांच, प्रशिक्षण एवं अन्य प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई. अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हज यात्रियों की यात्रा को सरल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने हेतु सभी आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं. यह बैठक राज्य भर में हज से जुड़े सभी जिलों की तैयारियों की समग्र समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




