दो बच्चों की मां से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 28 Apr 2026 6:27 PM
महिला का पति जम्मू-कश्मीर में करता है मजदूरी
– महिला का पति जम्मू-कश्मीर में करता है मजदूरी जदिया. थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक मो कुर्बान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया है. घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल गर्म है. पीड़िता द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि विगत तीन वर्षों से पड़ोस के मो कुर्बान ने दूसरी शादी करने व खुशहाल जीवन बिताने का प्रलोभन देकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देता था. उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाता रहा. महिला ने बताया है कि लोकलाज और सामाजिक मर्यादा के कारण वह लंबे समय तक चुप रही. इस बीच करीब पांच माह पूर्व उसका पति मजदूरी करने जम्मू-कश्मीर के राजौरी चला गया. पति के बाहर रहने का फायदा उठाकर आरोपित लगातार उसके साथ यौन शोषण करता रहा. विरोध करने पर वह धमकी देकर मुंह बंद रखने को कहता था. पीड़िता ने बताया कि विगत रविवार की रात वह अपने दोनों बच्चों के साथ घर में सो रही थी. इसी दौरान आरोपित दरवाजा हटाकर घर में घुस गया और दुष्कर्म करने लगा. महिला के शोर मचाने पर दोनों बच्चे जाग गए. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपित को पकड़ लिया. बाद में ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब आरोपी से शादी करने की बात कही गई तो उसने साफ इनकार कर दिया. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रिंकी कुमारी ने बताया कि मामले में आरोपी मो कुर्बान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है. वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए तथा न्यायालय में बयान दर्ज कराने सुपौल भेजा गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










