एनएच 27 पर रेनकट बना हादसे का कारण, भपटियाही के पास सड़क धंसने से बढ़ा खतरा

Updated:
विज्ञापन
एनएच 27 पर रेनकट बना हादसे का कारण, भपटियाही के पास सड़क धंसने से बढ़ा खतरा

आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है

विज्ञापन

सरायगढ़. एनएच 27 पर रघुवंशी और यदुवंशी धर्म कांटा के पास सड़क में बड़ा रेनकट बन गया है, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इस व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन इस खतरनाक रेनकट की मरम्मत को लेकर अब तक एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क का यह हिस्सा धीरे-धीरे धंसता चला गया है. अब स्थिति यह हो गई है कि वाहन चालकों को साइड देने या थोड़ा सा नियंत्रण खोने पर गंभीर हादसा हो सकता है. ग्रामीणों ने बताया कि रेनकट इतना गहरा और चौड़ा हो चुका है कि रात के समय इसे देख पाना मुश्किल हो जाता है, जिससे खतरा और भी बढ़ गया है. इस समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, भाजपा नेता विजय कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार मोदी, भपटियाही पंचायत के मुखिया विजय कुमार यादव, सरपंच विजय मंगरदैता सहित अन्य ग्रामीणों ने एनएचएआई और जिला प्रशासन से अपील की है कि वे इस गंभीर समस्या का संज्ञान लें और एनएच 27 पर बने इस खतरनाक रेनकट की शीघ्र मरम्मत कराएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन