ePaper

अजगर को पकड़ कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा

Updated at : 18 Oct 2024 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरायगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार को ग्रामीणों ने 08 फीट का एक अजगर को पड़कर वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया. बताया जाता है कि सरायगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 12 में करीब 08 फीट लंबा एक अजगर रेलवे लाइन के बगल में सीपेज के पानी से निकलकर भूपेंद्र मुखिया के घर के समीप दरवाजे पर घूम रहा था. अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गया. लेकिन कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर अजगर को अपने दरवाजे से बाहर निकाल कर सड़क पर लाया और इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई. वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अजगर को अपने कब्जे में लेकर चले गये. वन विभाग के अधिकारी और कर्मियों ने बताया कि इस अजगर को घने जंगल में छोड़ा जाएगा. अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन