हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम के तहत चला जनसंपर्क अभियान

Updated:
विज्ञापन
हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम के तहत चला जनसंपर्क अभियान

तहत जन आक्रोश चौपाल का भी हुआ आयोजन

विज्ञापन

तहत जन आक्रोश चौपाल का भी हुआ आयोजन सुपौल. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाए जा रहे हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी की अगुवाई में 15 दिवसीय जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. कार्यक्रम के छठे दिन सदर प्रखंड के बसबिट्टी पंचायत के मल्लाह टोला में जन आक्रोश चौपाल का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस अवसर पर मिन्नत रहमानी ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई है और आज भी देश को मजबूत और प्रगतिशील बनाने के लिए लगातार संघर्षरत है. कांग्रेस का झंडा आज प्रगति, शांति और सद्भाव का प्रतीक बन चुका है. इसके तले काम करना हम सभी के लिए गर्व की बात है. कहा कि आज भी यहां छात्राओं के लिए न तो कोई गर्ल्स स्कूल है और न ही महिला कॉलेज. बेरोजगारी और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, और सरकार इन पर नियंत्रण पाने में असफल रही है. उन्होंने आगे कहा कि, सुपौल में बेरोजगारी और पलायन सबसे बड़ी समस्याएं बन चुकी हैं. कार्यक्रम में राम लखन मुखिया, राज कुमार सदा, शिव मुखिया, ओबीसी जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, मीडिया प्रभारी सोनू आज़ाद, सबेश्वर सदा, बालेश्वर मंडल, विजय मुखिया, मो. अतिकुल्लाह, सत्तो मुखिया, अनिल झा, सुमन झा, मो. फेकू सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन