राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 28 Apr 2026 5:20 PM

विज्ञापन

13 हजार से अधिक मामलों पर फोकस

विज्ञापन

– 09 मई को 13 हजार बैंक ऋण मामलों के निस्तारण का लक्ष्य

सुपौल. जिले में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह के दिशा-निर्देश पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. प्राधिकार के सचिव अफजल आलम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के प्रबंधक शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य 09 मई 2026 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निःशुल्क और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना था.

13 हजार से अधिक मामलों पर फोकस

बैठक में बताया गया कि वर्ष के दूसरे लोक अदालत के लिए बैंक ऋण वसूली से जुड़े 13 हजार से अधिक मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं. इन मामलों के शीघ्र समाधान को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई. बैठक में उपस्थित सभी बैंक प्रबंधकों ने आपसी समन्वय से अधिक से अधिक ऋण संबंधी मामलों के समाधान का संकल्प लिया, ताकि लोक अदालत को सफल बनाया जा सके और आम लोगों को राहत मिल सके. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे लोक अदालत में भाग लेकर अपने मामलों का सरल और सुलभ तरीके से निपटारा कराएं.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन